April 24, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

जम्मू में आठ आतंकी गिरफ्तार, 30 साल से चल रहे थे फरार

Spread the love

गिरफ्तार आतंकियों में दो सरकारी कर्मचारी, एक कोर्ट में टाइपिस्ट, दूसरा शिक्षा विभाग में काम करता है

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल रहे आठ आतंकियों और उनके सहयोगियों को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) और सीआईडी ने ब्रहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वाले आतंकियों में दो सरकारी कर्मचारी भी हैं।

एसआईए और सीआईडी के मुताबिक, ये सभी आतंकी करीब 30 साल से फरार चल रहे थे और आम नागरिक बनकर लोगों के बीच जीवन यापन कर रहे थे। सीआईडी के मुताबिक, गिरफ्तार दो सरकारी कर्मचारियों में जम्मू के शहीदी चौक निवासी आदिल फारुख फरीदी शिक्षा विभाग में काम करता है, जबकि डोडा जिले का रहने वाला इशफाक अहमद डोडा जिला अदालत में टाइपिस्ट के पद पर कार्यरत है।

इसके अलावा अन्य गिरफ्तार आतंकियों में भद्रवाह के दांडी निवासी एजाज अहमद, डोडा के साह निवासी इश्तियाक अहमद, डोडा के बरशाला निवासी तारिक हुसैन, डोडा के अस्थान निवासी इकबाल, मुजाहिद हुसैन और भद्रवाह के कुरसारी निवासी जमील अहमद उर्फ जुगनू शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, इन सभी आठ आतंकवादियों पर डोडा जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में ताडा और पोटा के तहत कई मामले दर्ज हैं।

Loading

About The Author


Spread the love