पहले सभी ने शराब पी, फिर जुआं खेल रहे थे, विवाद में दोस्तों ने ही मौत के घाट उतार दिया
वारदात के समय मंत्री का बेटा दिल्ली में था, पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दी क्लीन चिट
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। राजधानी में केंद्रीय मंत्री के घर पर उनके बेटे की लाइसेंसी पिस्टल से बृहस्पतिवार रात एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे हड़कंप मच गया।
पुलिस ने जान गंवाने वाले युवक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय अवसान और शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज के फरीदीपुर स्थित घर पर बृहस्पतिवार की रात मंत्री के बेटे विकास की गैरमौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव (24), उसके दोस्त अंकित वर्मा, अजय रावत, शमीम वर्मा, सौरभ रावत और अरुण प्रताप ने पहले शराब पी, इसके बाद सभी जुआ खेलने लगे।
पुलिस के मुताबिक, जुए में विनय श्रीवास्तव हजारों रुपये हार गया। इसके बाद सौरभ और अरुण दोनों मंत्री के घर से अपने घर चले गए। उनके जाने के कुछ देर बाद अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम वर्मा ने भी विनय से जुआ खेलने से आगे मना कर दिया। पुलिस के मुताबिक, नशे में धुत विनय श्रीवास्तव खेलने को लेकर दोस्तों से झगड़ा करने लगा।
इस पर अंकित ने केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास की लाइसेंसी पिस्टल निकालकर विनय श्रीवास्तव के मत्थे पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बाबत संयुक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरी ने बताया कि अंकित अजय व शमी ने हत्या की बात कबूल करते हुए कहा कि वह नशे में थे और आगे जुआ नहीं खेलना चाहते थे, लेकिन विनय झगड़ा करने पर हमादा हो गया।
बताया, इस पर उन्होंने उसे गोली मार दी। उधर, भाजपा नेता की हत्या की खबर सुनते ही राजधानी में सनसनी फैल गई। योगी शासन ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा था।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश