May 4, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

थाना परिसर में सिपाही ने देसी तमंचे से झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज, सस्पेंड

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। जिले के रायवाला थाना परिसर में शनिवार की देर रात एक सिपाही ने देसी तमंचे से खुद की कार में फायर झोंक दिया, जिससे सनसनी मच गई। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़े पुलिस कप्तान ने सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उसे गिरफ्तार भी किया गया है।

रायवाला थाने में शनिवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाने में तैनात एक सिपाही ने देसी तमंचे से खुद की ही कार में फायर झोंक दिया। गोली कार की छत और शीशे को तोड़ते हुए बाहर निकल गई। मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही आशीष कुमार शनिवार देर रात विस की ड्यूटी खत्म कर थाने पहुंचा, लेकिन उसने अपनी आमद दर्ज नहीं कराई।

उधर, फायर की आवाज सुनकर अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और सिपाही को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर सीट के नीचे से एक देसी तमंचा मिला। आरोपी सिपाही ने बताया कि उसे तमंचा सड़क पर पड़ा मिला था। बताया, तमंचे को चेक करते समय ट्रिगर दबने से गोली चल है। डर की वजह से उसने तमंचे को कार में छिपा दिया।

उधर, देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आरोपी सिपाही आशीष कुमार को निलंबित कर दिया, जबकि थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जमानत दे दी।

Loading

About The Author


Spread the love