दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम करता था कपिल, पहले हां फिर शादी से न करने पर प्रेमिका आग बबूला
दिल्ली से भाई के साथ पहले हरिद्वार आई फिर भाई-बहन ने कपिल को बुलाया और घूमने मसूरी आ गए
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में यूपी के मेरठ में तैनात दरोगा के बेटे कपिल का गला काटकर हत्या कर फरार होने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए कपिल की प्रेमिका कुदरत और उसके भाई अब्दुल्ला को मंगलवार को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं।

उधर, पुलिस कप्तान ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ₹25000 के पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है। 10 सितंबर को मसूरी के भट्टा गांव के एक होम स्टे के कमरे में हरिद्वार जिले के रुड़की के आदर्शनगर निवासी कपिल का शव पुलिस ने बरामद किया था।
कपिल का हत्यारोपियों ने चाकू से गला काटकर शव पलंग के नीचे छिपाकर उसी की कार से दूसरे दिन सुबह फरार हो गए थे। इस बाबत देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया, नौ सितंबर को कपिल अपनी प्रेमिका कुदरत और उसके भाई अब्दुल्ला के साथ होम स्टे में ठहरा था।
बताया, कुदरत और कपिल काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। कुदरत का कहना है कि कपिल ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन कुछ समय पहले ही मना कर दिया। कुदरत के मुताबिक, कपिल कहने लगा कि शादी घरवालों की मर्जी से ही करेगा।
इस पर कुदरत खफा हो गई और उसने भाई को यह बात बताई। दोनों ने कपिल को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। कप्तान के मुताबिक, नौ सितंबर को दोनों कपिल को हरिद्वार से मसूरी उसी की कार से मसूरी घूमने के बहाने लेकर आए और होम स्टे में ठहरे।
कपिल कुदरत के साथ एक कमरे में दिया और सुबह करीब चार बजे जब कपिल गहरी नींद में था तो अब्दुल्ला ने हरिद्वार ने ही खरीदे गए चाकू से उसकी गर्दन काट दी। इसके बाद कपिल की कार लेकर भाई-बहन हरिद्वार आ गए। यहां कार खड़ी करने के बाद दिल्ली चले गए।
मोबाइल की दुकान से दोस्ती, मसूरी में कत्ल
पूछताछ में कुदरत ने बताया, कि कपिल चौधरी से दिल्ली में करोलबाग मार्केट में पहली बार दो साल पहले मोबाइल की दुकान में मुलाकात हुई थी। फोन पर काफी बाते होने लगी व एक दूसरे को चाहने लगे। कपिल अक्सर दिल्ली आकर मिलता था। कपिल ने शादी करने का वादा किया था, लेकिन अपने घरवालों के कहने पर कहीं और शादी करने जा रहा था। कुदरत के मुताबिक, वह कपिल से बहुत प्यार करती थी। कपिल द्वारा शादी करने की बात भाई अब्दुल्ला को बताई तो वह गुस्सा हुआ।
कुदरत ने बुलाया तो कपिल चला आया
कुदरत के मुताबिक, कपिल को फोन कर मिलने को कहा तो वह तैयार हो गया। आठ सितंबर की शाम अब्दुल्ला के साथ बस से हरिद्वार पहुंचे और ऋषिकुल में एक फेरी वाले से चाकू खरीदा। कुछ देर बाद कपिल कार लेकर आया तो मसूरी घुमाने के लिए बोला। फिर कपिल की कार से मसूरी आ गए। हम लोग नौ सितंबर को सुबह मसूरी के भट्टा फॉल के होम स्टे में रुके। बताया, योजना के तहत अब्दुल्ला ने रात को करीब चार बजे गहरी नींद में सोते समय कपिल का चाकू से गला काट दिया और कपिल की कार लेकर भाग आए।
कार को ठिकाने लगाने दोनों हरिद्वार आए थे, पकड़े गए
बताया, कपिल की कार हरिद्वार में खड़ी कर दी थी और दिल्ली चले गए। मंगलवार को कार ले जाने के लिए हरिद्वार वापस आये थे पर पकड़े गए। बताया, कपिल से बहुत प्यार करती थी और अपने हाथ की कलाई पर उसका नाम भी लिखा रखा है, पर वह मुझे धोखा दे रहा था।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश