May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

अतीक गिरोह का एक लाख का इनामी दिल्ली में दबोचा गया

Spread the love

गिरफ्तार अब्दुल समद उर्फ सद्दाम मारे गए माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला है

बेबाक दुनिया ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की बरेली यूनिट ने बुधवार की देर रात दिल्ली से शूटरों की गोली से मारे गए माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सद्दाम पर एक लाख का इनाम घोषित था।

ज्ञात हो कि प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद से सद्दाम पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर फरार चल रहा था। बुधवार की रात सद्दाम दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लैट में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था।

जहां से बरेली जिले की एसटीएफ ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज के पूरामुफ्ती मोहल्ले के रहने वाले सद्दाम के पास से मोबाइल फोन और एक कार भी बरामद की गई है। सद्दाम के खिलाफ प्रयागराज में चार और बरेली में दो मुकदमे दर्ज हैं।

Loading

About The Author


Spread the love