May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सेना के जवानों ने माउंट त्रिशूल पर फहराया तिरंगा

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। 20 साल बाद चमोली जिले में 7,120 मीटर की ऊंचाई पर ​स्थित माउंट त्रिशूल चोटी को 27 सितंबर को कुमाऊं रेजिमेंट के 14 सदस्यीय दल ने फतह कर तिरंगा फहराया।

माउंट त्रिशूल फतह करने वाले भारतीय सेना के दल में एक ऑफिसर, चार जेसीओ, आठ जवान और पोर्टर शामिल था। सितंबर में दल बेस कैंप होमकुंड पहुंच गया था। दल को चोटी फतह करने में 20 दिन लग गए। दल में शामिल सदस्यों ने चमोली जिले के सुदूरवर्ती सुतोल गांव से लाता कोपड़ी, बेस कैंप, चंदनियाघाट, होमकुंड, कैंप वन, टू, थ्री को पार कर माउंट त्रिशूल तक पहुंची।

इस दौरान क्षेत्र में मौसम सामान्य रहा। 30 सितंबर को दल सुतोल गांव पहुंचा। दो दिन गांव में ठहरने के बाद सोमवार को दल वापस रानीखेत लौट गया है। सुतोल के ग्रामीणों ने दल का स्वागत किया। टीम लीडर कर्नल मनोज जाेशी और मेजर आदित्य प्रकाश ने बताया, 20 साल बाद रेजिमेंट ने चोटी को फतह किया है।

इस चोटी के लिए जोशीमठ और नंदानगर से पर्वतारोही टीमें जाती हैं। तीन चोटियों का समूह होने से इसे त्रिशूल कहा जाता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजपाल कुमार, इको टूरिज्म समिति अध्यक्ष कमल सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुषमा नेगी आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love