हिंदी कश्मीरी संगम मुंबई और सदविचार परिवार अहमदाबाद ने सती घाट पर विसर्जित की अस्थियां
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। देश के कई राज्यों से लावारिस लोगों की अस्थियों को इकट्ठा कर ब्रहस्पतिवार को हिंदी कश्मीरी संगम मुंबई और सदविचार परिवार अहमदाबाद ने सती घाट में विसर्जित किया।
दोनों संस्थाएं इस साल भी पांच हजार लावारिस लोगों की अस्थियों को कनखल स्थित सतीघाट पर विधि विधान के साथ गंगा में प्रवाहित किया। पितृ पक्ष में प्रोफेसर बीना बुदकी प्रतिवर्ष अस्थियों को लाकर सती घाट में विसर्जित करती हैं। उन्होंने कहा, इस वर्ष कश्मीर में शरणार्थी कश्मीरी बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार खीरभावनी मंदिर में 25 अक्तूबर को करवा रही हैं।
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पूजा माई ने कहा, लावारिस अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने का कार्य बेहद ही पुण्य का काम है। कहा, लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर दिया जाता है, पर अस्थियां विसर्जित न होने से पूर्ण रूप से मुक्ति नहीं मिल पाती है।
इस मौके पर धर्मयात्रा महासंघ के डॉ. उपेंद्र, जानकीनाथ, रविंद्र गोयल, सुनीता शुक्ला, सुषमा मिश्रा, कमलेश्वर मिश्रा ने सहयोग किया।



![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश