आरएसएस के प्रचारक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को समझाया
बेबाक दुनिया डेस्क
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक इंद्रेश कुमार ने मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में एकात्म मानववाद विषय पर हुई संगोष्ठी में फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास द्वारा इस्राइल पर हमले को अमानवीय कृत्य बताते हुए कहा, चीन से ही कोरोना की उत्पत्ति हुई और वही पूरे विश्व में कोरोना लेकर आया, जिससे 70-80 लाख लोग पूरे विश्व में मारे गए।
कहा, कोरोना की शुरुआती दवाई काढ़ा और अंतिम दवाई वैक्सीन भारत ने ही दी। कहा, भारत में भी पांच लाख लोगों की मौत इस घातक बीमारी से हुई। कोरोना काल में सभी बड़ी ताकतें फेस हो गईं थी। कहा, अलास्का में तीन धर्म वाले हर साल लड़ते हैं। भारत ऐसा देश है जो किसी के साथ लड़ाई नहीं लड़ता।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को समझाया और लोगों को संकल्प दिलाया कि चीन के कब्जे से कैलाश मानसरोवर मुक्त हो, पाक अधिकृत कश्मीर हमारा हो। उन्होंने कहा, पूजा के समय प्रार्थना करते रहें और बाकी भगवान पर छोड़ दें।
कहा, भारत ने जब मानवता का नेतृत्व किया तो स्वामी विवेकानन्द ने सबको भाई-बहन कहकर संबोधित किया। विवेकानंद प्रकाश स्तंभ बने तो अपने चरित्र से न कि कपड़ों से।
इस मौके पर डॉ. कमल कौशिक, मेला समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सोहनलाल शर्मा, संघ के मथुरा विभाग संघचालक डॉ. वीरेंद्र मिश्र, मेला मंत्री मनीष अग्रवाल, विजय बंटा, श्याम प्राकश पांडे, नीरज, जगमोहन पाठक, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केशव देव शर्मा, हरिशंकर शर्मा, निर्मला दीक्षित आदि मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश