आईसीसी वर्ल्ड कप मैच में अफगानिस्तान ने छह गेंद शेष रहते पाकिस्तान को धूल चटाई
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। सोमवार को चेन्नई में खेले गए आईसीसी विश्व कप एक दिवसीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान ने फिर उलटफेर करते हुए पाकिस्तान की टीम को आठ विकेट से बुरी तरह से रौंद दिया।
पाकिस्तान अब इस हार के बाद से वर्ल्ड कप से बाहर होने के कगार पर खड़ा हो गया है। अफगानिस्तान की टीम में इससे पहले पिछले वर्ल्ड कप के चैंपियन इंग्लैंड की टीम को हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया था। उधर, पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 282 रन का स्कोर खड़ा किया।
पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान 40 और इफ्तिखार अहमद 40 रन की पारी ने संभालने की कोशिश की। पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबा अजम 74 रन और अब्दुल्ला सफीक ने 58 रन की पारियां खेली। बाबर आजम ने वनडे में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। अफगानिस्तान की तरफ से नूर अहमद ने तीन विकेट हासिल किए।
उधर, पाकिस्तान द्वारा दिए गए 282 रन के लक्ष्य का पीछे करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने मैन ऑफ द मैच रहे ओपनर इब्राहिम जादरान के 87 रन और रहमानूल्लाह 65 रन की पारियों की बदौलत 130 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। रहमत शाह ने 77 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी नाबाद 48 रन बनाकर अफगानिस्तान को आठ विकेट से जीत दिलवा दी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश