बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मंगलवार की रात करीब आठ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया।
नड्डा यहां से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए, जहां बुधवार को हरकी पैड़ी में अपनी बुआ की अस्थियों को विसर्जित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भोपाल से विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद और पूर्व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्वागत किया।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, नड्डा हरिद्वार में बुधवार को अपनी बुआ के अस्थिकलश को गंगा में विसर्जित करने के बाद उसी दिन देहरादून एयरपोर्ट से ही वापस भोपाल लौट जाएंगे।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश