May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सिलक्यारा सुरंग हादसा : सीएम धामी ने मातली में बनाया अस्थाई कैंप कार्यालय

Spread the love

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने उठाया कदम

बेबाक दुनिया ब्यूरो

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा के पास टनल रेस्क्यू ऑपरेशन को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातली में फिलहाल अपना अस्थाई कैंप कार्यालय बनाया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शासकीय कार्य भी प्रभावित न हों और रेस्क्य ऑपरेशन को बेहतर तरह से मॉनिटरिंग के मद्देनजर यह कैंप कार्यालय बनाया गया है। धामी बुधवार शाम से ही उत्तरकाशी में हैं और बृहस्पतिवार सुबह सिलक्यारा पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और मौजूद विशेषज्ञों के साथ मंत्रणा की।

इसी क्रम में अब फिलहाल जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, तब तक मातली में जहां मुख्यमंत्री धामी ठहरे हुए हैं, वहीं पर अस्थाई रूप से सीएम कैंप कार्यालय भी बना दिया गया है।

Loading

About The Author


Spread the love