May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बग्वाल : धामी

Spread the love

मुख्यमंत्री बोले, बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी का सहयोग, अंदर फंसे श्रमिकों की जीवटता और बौख नाग देवता की कृपा से अभियान सफल

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून/उत्तरकाशी। सिलक्यारा टनल में 12 नवंबर से फंसे 41 श्रमिकों के 17वें दिन सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियान में जुटे सभी बचाव दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा, श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरों की खुशी ही मेरे लिए इगास बग्वाल है।

कहा, बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जा रही पल-पल निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ। कहा, आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है। जितनी खुशी श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही खुशी मुझे भी हो रही है।

कहा, बचाव अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने देवदूत बनकर इस अभियान को सफल बनाया। कहा, सही मायनों में हमें आज ईगास पर्व की खुशी मिली है। कहा, भगवान बौखनाग देवता पर हमें विश्वास था। कहा, विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ इस अभियान में लगे थे। प्रधानमंत्री ने पल-पल अभियान की निगरानी की।

कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बेहतरीन समन्वय ने असंभव को संभव में बदला। उन्होंने अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य के प्रति भी आभार जताया।

Loading

About The Author


Spread the love