May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

अगले 20 साल, पिछले 20 वर्ष से अधिक महत्वपूर्ण : मोदी

Spread the love

कहा, बीस साल पहले वाइब्रेंट गुजरात का जो बीज मैंने बोया था, आज वह विशाल पेड़ बन गया है

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले 20 साल पिछले 20 सालों से अधिक महत्वपूर्ण हैं। यह भारत के लिए एक विकसित और आत्मनिर्भर देश बनने के लिए रोडमैन बनाने का भी समय है।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की सफलता के 20 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, मैंने 20 साल पहले वाइब्रेंट गुजरात का छोटा बीज बोया था, जो आज एक बड़े पेड़ के रूप में विकसित हो गया है। कहा, मैंने ठाना है कि भारत को वैश्विक विकास इंजन बनाना है। कहा, विश्वास है कि भारत जल्द दुनिया की आर्थिक ताकत बनकर उभरेगा।

कहा, जब वह पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे तो प्रदेश में अकाल और भूकंप जैसी त्रासदी मौजूद थी। उसी समय हम वाइब्रेंट गुजरात लेकर आए, तो केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार ने गुजरात को बदनाम करने की तमाम साजिशें रची। केंद्र की तमाम कोशिशो के बावजूद हमने गुजरात को अकाल और भूकंप जैसी समस्याओं से उबारा और विकास की राह पर लेकर आए।

उधर, उधर पीएम मोदी ने छोटा उदयपुर में 5200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद ज्ञान शक्ति आवासीय विद्यालय, रक्षा शक्ति विद्यालय, मुख्यमंत्री ज्ञान सेतु मेरिट छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट छात्रवृत्ति योजना शुरू की। मोदी ने कहा, मेरे नाम पर घर नहीं है, लेकिन मेरी सरकार ने देश की लाखों बेटियों को घर का मालिक बना दिया है।

Loading

About The Author


Spread the love