सेना ने 10 लाख रुपये के इनामी लश्कर-ए-तैयबा के सरगना उजैर खान समेत दो को मुठभेड़ में मार गिराया
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। आखिरकार सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के गडूल के जंगलों में सात दिन तक चले अभियान के बाद मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा के 10 लाख रुपये के इनामी कुख्यात आतंकी उजैर खान को ढेर करते हुए उसके एक साथी को भी मार गिरा ऑपरेशन को खत्म कर दिया।
मुठभेड़ खत्म होने के बाबत जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने पत्रकारों को बताया, 13 सितंबर से आतंकी गडूल के जंगलों में एक गुफा में ठिकाना बनाए हुए थे। बताया, 13 सितंबर को जब सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त टीम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद उनके ठिकाने पर पहुंच रही थी, तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी।
बताया, आतंकियों की फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धौंचक बलिदान हो गए थे, वहीं पुलिस के डीएसपी हुमाऊं भट और सेना का एक जवान प्रदीप भी बलिदान हो गए थे।
एडीजी कुमार के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने करीब 146 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके साथ गडूल के जंगल में चल रही मुठभेड़ भी समाप्त हो गई। बताया, मारा गया लश्कर का सरगना उजैर खान 10 लाख रुपये का इनामी भी था और सुरक्षा बलों को काफी दिनों से उसकी तलाश थी।
बताया, मारे गए आतंकी उजैर खान के पास से भारी संख्या में गोला बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं। बताया, मारे गए दूसरे आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश