May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आज के बाद नहीं बदल सकेंगे दो हजार के नोट

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। सात अक्तूबर (आज) के बाद ₹2000 के नोट बैंकों में न तो जमा होंगे और न ही बदले जाएंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 क्षेत्रीय कार्यालय में दो हजार रुपये बदलने की सुविधा होगी। इसके साथ ही जो बैंक जाने में असमर्थ है, वो लोग डॉक के जरिए अपने दो हजार रुपये के नोट बदल सकते हैं। रिजर्व बैंक के मुताबिक, 3.43 लाख करोड़ रुपये मूल्य के ₹2000 के नोट बैंकों में अब तक लौट लौट आए हैं।

आरबीआई के मुताबिक, इनमें 87 फ़ीसदी नोट जमा हो चुके हैं, जबकि 13 फीसदी छोटे मूल्य के नोटों से बदले गए हैं। हालांकि, अभी भी 12,000 करोड़ रुपये के 2000 के नोट बाजार में ही है। उधर, रिजर्व बैंक ने चौथी बार रेपो दर को 6.5 फ़ीसदी पर बरकरार रखा है, इसके चलते मकान और वाहन समेत कई कर्जों पर मासिक किश्त में बदलाव नहीं होगा।

Loading

About The Author


Spread the love