May 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आस्था : पहले पैर धुले फिर तिलक किया…और मिला आशीर्वाद

Spread the love

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिशु सदन की बच्चियों को कराया भोजन

बोलीं, भारतीय परंपरा में मातृशक्ति का रहा है सदैव सर्वोपरि स्थान

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मां सिद्धिदात्री को समर्पित महानवमी पर सोमवार को राजधानी के केदारपुरम स्थित राजकीय शिशु सदन में देवी स्वरूपा नौ कन्याओं के पांव पखारे और चुनरी ओढ़ाकर तिलक लगाया। इसके बाद उन्हें भोजन कराया।

कन्या पूजन के पहले मां दुर्गा की पूजा के बाद नौ कन्याओं की पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा, नवरात्र की नवमी में नारी शक्ति मां भगवती की विशेष अनुष्ठान आयोजन सनातन धर्मावलंबियों द्वारा किया जाता है। कहा, भारतीय परंपरा में मातृशक्ति का सदैव सर्वोपरि स्थान रहा है और उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र कार्यक्रमों संग जुड़ने का सौभाग्य पूरे देशवासियों को प्राप्त होता है।

कहा, यह पर्व हम सभी को दृढ़ता के साथ सच्चाई के मार्ग पर चलने एवं जीवन से बुराइयों का समूल नाश करने की प्रेरणा देता है। कहा, हर वर्ष शिशु सदन में आकर खुशी होती है। उन्होंने भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं राज्य की समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अधीक्षिका सुनीता समेत समस्त स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love