May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण ने बनाया देश में रिकॉर्ड

Spread the love

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मुहिम लाई रंग, 1.94 हजार ने कराया पंजीकरण

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। धामी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मुहिम रंग लाई और प्रदेश में 17 सितंबर से आयोजित आयुष्मान भव: के तहत सेवा पखवाड़े के में 1.94 हजार से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराकर देश में रिकॉर्ड कायम किया है।

राज्य में विगत दो वर्षों में स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए करीब दो लाख लोगों ने ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। वहीं, सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 17 सितंबर से चल रहे 654 रक्तदान शिविरों में 6,335 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से आगामी दो अक्तूबर तक देशभर में आयुष्मान भव: अभियान में सेवा पखवाड़े आयोजित किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत आयुष्मान आपके द्वार के तहत रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर जिले में राजकीय अस्पतालों, वेलनेस सेंटरों एवं शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के तहत अब तक 654 रक्तदान शिविरों में 17 सितंबर से 29 सितंबर तक 1,08194 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराया, जो एक लाख लक्ष्य को पहले ही पार कर चुका है।

वर्ष 2022 में सेवा पखवाड़े के दौरान रक्तदान शिविरों में 54,756 लोगों एवं अन्य मौकों पर 31,207 लोगों स्वैच्छिक रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया था। उधर, 17 सितंबर से अबतक सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रदेशभर में 6,335 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान भी किया है।

पूरे प्रदेश में आयोजित रक्तदान शिविरों का विवरण

देहरादून जनपद 19,412, पिथौरागढ़ में 17,375, नैनीताल में 12,225, पौड़ी गढ़वाल में 10,550, टिहरी गढ़वाल में 10,348, हरिद्वार में 9,586, ऊधमसिंह नगर में 9,252, अल्मोड़ा में 6,591, चमोली में 3,357, उत्तरकाशी में 3,400, चंपावत में 2,462, रुद्रप्रयाग में 1,884 और बागेश्वर में 1,752।

सबसे ज्यादा स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले जिले

देहरादून में 2,242, हरिद्वार-1359, ऊधमसिंह नगर-1007, नैनीताल-871, पौड़ी गढ़वाल-235, पिथौरागढ़-206, टिहरी गढ़वाल-69, बागेश्वर-68, चमोली-65, चंपारत-63, अल्मोड़ा-61, रुद्रप्रयाग-52 और उत्तरकाशी-37।

बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत देशभर में सेवा पखवाड़े में उत्तराखंड के हर जिले में कई कार्यक्रमों संग रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें अब तक 108194 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया है, लक्ष्य को भी पार कर गया है, यहां पूरे देश में पंजीकरण का सर्वाधिक आंकड़ा है।

Loading

About The Author


Spread the love