एसडीएम की कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा
शांतिभंग के तहत मुकदमा दर्ज था, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तरकाशी में शांतिभंग के आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेशी को ले जा रहे पुलिस कर्मियों को चकमा दे वह फरार हो गया। आरोपी के फरार होने से पुलिस में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन उसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। जिला पुलिस ने सभी थानों और चौकी को अलर्ट कर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम को इंद्रा कॉलोनी निवासी शहजाद को शांतिभंग के मुकदमे में गिरफ्तार किया था। बुधवार सुबह पुलिस पेश करने के लिए एसडीएम कोर्ट लेकर गई।
उसी दौरान एक सिपाही एसडीएम कोर्ट के अंदर गया और दूसरा निगरानी करने लगा। आरोपी ने सिपाही से पानी पीने को कहा और सिपाही का ध्यान दूसरी तरफ जाते ही हथकड़ी से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया, आरोपी पैसों को लेकर मंगलवार की रात अपने पिता के साथ लड़ाई कर रहा था।
पिता की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा था। इसी बीच हाथ छुड़ाकर भाग निकला।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश