सीएम शिवराज सिंह चौहान को परमार्थ निकेेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया सम्मानित
शिवराज और स्वामी चिदानंद के बीच कई समसामयिक विषयों पर चर्चा, बोले, बेटियां शिक्षित तो राष्ट्र सशक्त
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून/हरिद्वार। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह बुधवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे और स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। इस दौरान चौहान को नटराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। उधर, शाम को सीएम हरिद्वार स्थित शांतिकुंज पहुंचे और डॉक्टर प्रणव पंड्या से वार्ता की।

उधर, ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में शिवराज और उनकी पत्नी साधना ने मां गंगा का पूजन किया। इस मौके पर स्वामी चिदानंद ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम शिवराज चौहान के नेतृत्व में ओंकारेश्वर में एकात्मता की मूर्ति का अनावरण और अद्वैत लोक का भूमि पूजन एवं शिलापूजन अद्भुत है। समाज में समानता, सद्भाव व समरसता का संदेश आदि गुरु शंकराचार्य ने दिया और परंपरा को मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कहा, ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2023 में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है। कहा, शिक्षा के क्षेत्र में सभी स्तर पर लैंगिक समानता हासिल करते हुए भारत का स्कोर एक है। रिपोर्ट बताती है कि महिलाएं आगे बढ़ने के लिए लगातार शिक्षा की ओर बढ़ रही हैं। कहा, वर्तमान में भारतीय समाज में नारियों की स्थिति में वास्तव में परिवर्तन देखने को मिला है।

कहा, आजादी के इन 75 सालों में हमारी बेटियां चांद पर पहुंच गई हैं, फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं, ओलंपिक में पदक जीत रही हैं और बड़ी-बड़ी कंपनियां चला रही हैं। राष्ट्रपति बनकर देश की बागडोर संभाल रही हैं, जो सभी के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, संतों का आशीर्वाद हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।

कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र का कल्याण हो रहा है। वर्तमान समय में गौरवशाली भारत निर्माण का महायज्ञ चल रहा है। कहा, महायज्ञ में हम कैसे अपना अधिकतम योगदान दे सकते हैं, बस यही भाव हमारे भीतर होना चाहिए। उधर, स्वामी चिदानंद ने शिवराज चौहान को परमार्थ निकेतन का साहित्य और रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

वहीं, शाम को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार स्थित शांतिकुंज पहुंचे, जहां डॉक्टर चिन्मय पंड्या ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शांतिकुंज में बनी समाधि स्थल पर पहुंचकर शिवराज ने पंडित श्रीराम शर्मा को याद कर पुष्प चढ़ाए। देर शाम सीएम और शांतिकुंज प्रमुख डॉक्टर प्रणव पंड्या से कई मुद्दों पर चर्चा की।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश