May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एशियाड : निशानेबाजी में भारत ने दो स्वर्ण समेत सात पदक जीते

Spread the love

नौकायन में भी भारत ने एक कांस्य पदक अपने नाम किया, बुधवार को भारत का दिन सुनहरा रहा

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ शहर में खेले जा रहे एशियाई खेल में बुधवार को भारत ने दो स्वर्ण समेत आठ पदक अपने नाम किए। भारत के निशानेबाजों ने सात पदक जीते, जिसमें दो स्वर्ण शामिल थे। एक कांस्य पदक भारत को नौकायन प्रतियोगिता में भी और मिला।

बुधवार को एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने इतिहास रचते हुए दो स्वर्ण, तीन रजत पदक और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। भारत की निशानेबाज पंजाब के फरीदकोट की रहने वाली सिफत कौर समरा ने भारत को पहली बार 50 मीटर थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 469.6 स्कोर के साथ ही विश्व कीर्तिमान भी बनाया।

वहीं, राजस्थान के जयपुर के अनंतजीत सिंह नरूका ने स्कीट निशानेबाजी में रजत पदक जीता। इस श्रेणी में एशियाई खेलों में यह भारत का पहला पदक भी है। उधर, मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता।

उधर, सिफत कौर समरा ने स्वर्ण पदक जीतने से पहले टीम स्पर्धा में आशी चौकसी और मानिनी कौशिक के साथ रजत पदक भी जीता। वहीं, बुधवार को ही विष्णु सरवन ने नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। उधर, निशानेबाजी में भारत के दो स्वर्ण पदक समेत आठ पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Loading

About The Author


Spread the love