भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी मसूरी में एक साल के प्रशिक्षण के बाद सहायक सेनानी बने
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। जीडी और छह माह का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद तीन महिलाओं समेत 27 अधिकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा में शामिल हुए।
अफसरों को कठोर एवं लंबे प्रशिक्षण के दौरान युद्ध कौशल, शस्त्र चालन समेत कई विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। पास आउट होने वाले अफसरों में राजस्थान से चार, महाराष्ट्र से तीन, उत्तर प्रदेश, झारखंड, केरला, उत्तराखंड, एमपी से दो-दो, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हिमाचल, तमिलनाडू, तेलगांना, कर्नाटक, लेह लद्दाख एवं असम से एक-एक प्रशिक्षणार्थी हैं।

प्रशिक्षण के बाद आयोजित दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में इन अफसरों ने संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ ली। पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि आईटीबीपी के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने पास आउट सभी अफसरों को बल की मुख्य धारा में शामिल होने पर बधाई देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कहा, बल 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में भी मुश्किल हालातों में मुस्तैदी से काम करने वाला अनुशासित और अति प्रशिक्षित बल है, जो देश के अलावा विदेशों में भी महत्वपूर्ण संस्थानों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।

कहा, आंतरिक सुरक्षा हो, देश की सीमा की सुरक्षा हो, वीआईपी सुरक्षा, प्रतिष्ठित संस्थान, आपदा प्रबंधन या फिर कोई अन्य कार्य देश को जरूरत पर अग्रणी रहते हुए कार्य का निवर्हन करता है। कहा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का इतिहास गौरवशाली रहा है।

नए अफसरों से मुखातिब होते हुए कहा, बल को आप से बहुत अपेक्षाएं है, इसलिए बल की परंपराओं को आगे बढाते हुए नाम रोशन करना है। कहा, युवा अधिकारी के नाते बल की पुरानी परंपराओं के निर्वहन के साथ बल में नए विचारों का भी समावेश करें, क्योंकि बल में बहुत सारे अवसर आपका इंतजार कर रहे है।

उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए स्वार्ड ऑफ ऑनर व विजेता ट्राफियों से सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने ई-अमोघ पत्रिका का विमोचन किया।
महानिदेशक ने तरुण बिष्ट को सोर्ड ऑफ ऑनर फॉर बेस्ट ऑल राउंड ट्रेनी और बेस्ट आउटडोर ट्रेनी, अरविन कुमार एम और हिमांशु पलारिया को बेस्ट इन इनडोर ट्रेनी, सागर बालू कुमार ओफलकर, रिशू रंजन को ऑल राउंड बेस्ट ट्रेनी बेस्ट इन आउटडोर से सम्मानित किया।
इस मौके पर बल के आईजी पीएस डंगवाल ने मुख्य अतिथि समेत अन्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अंत में बल के डीआईजी और बल के उप निदेशक प्रशिक्षण राजेश शर्मा ने धन्यवाद देते हुए नए अफसरों को दिए गए सघन प्रशिक्षण और प्रशिक्षण के प्रति अकादमी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
मुख्य अतिथि एवं बल के वरिष्ठ अफसरों ने युवा अफसरों के कंधों पर सितारे सजाकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर नव सैन्य अधिकारियों ने बैंड की धुनों के शानदार मार्च पास्ट भी किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश