May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर घायल

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हमीरपुर (यूपी)। दुर्गा की मूर्ति मध्य प्रदेश के जबलपुर से लाने के लिए रविवार रात ट्रेन पकड़ने बाइक से कस्बे में आ रहे तीन युवकों को कार ने टक्कर मार दी, जिससे दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी साजन सिंह (30), मूलचंद (33) और महेंद्र उर्फ मुन्नीलाल गांव के बड़ी काली माता मंदिर में नवरात्र के समय मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करने के लिए मूर्ति लाने मध्य प्रदेश के जबलपुर कस्बे से ट्रेन पकड़ने के लिए गांव से बाइक से कस्बे आ रहे थे।

रविवार रात सवा आठ बजे जब पारा मोड़ के पास पहुंचे, तभी बांदा की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उर्सला और हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान साजन सिंह और मूलचंद की मौत हो गई। वहीं, मुन्नीलाल का इलाज रीजेंसी में चल रहा है।

कार सवार वाहन छोड़कर भाग निकले। मृतक दोनों युवक अविवाहित थे। साजन गांव में फर्नीचर की दुकान खोल रखी थी। वहीं, मूलचंद दूध बेचने का काम करता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Loading

About The Author


Spread the love