भाई के साथ कॉलेज जा रही थी छात्रा, विरोध करने पर भाई को पीटा, जख्मी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। शनिवार सुबह रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में अपने भाई के साथ कॉलेज जा रही बीकॉम की छात्रा का कार सवारों ने अगवा करने की कोशिश की। भाई के विरोध करने पर पीटकर जख्मी कर फरार हो गए।
शनिवार सुबह सवा 10 बजे भाई के साथ बाइक से कॉलेज जा रही छात्रा का कार में सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े अगवा करने की कोशिश की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव निवासी बीकॉम की एक छात्रा अपने भाई के साथ बाइक से रुड़की कॉलेज जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक, जैसे ही गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे तो कार सवार तीन युवकों ने बाइक रोक ली और अगवा करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने भाई से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर युवक फरार हो गए। छात्रा ने जानकारी परिजनों को दी।
परिजन छात्रा संग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया, कार सवार युवक बलेलपुर गांव के हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया, तहरीर पर केस दर्ज कर युवकों की तलाश की जा रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश