May 5, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

केंद्रीय मंत्री ने भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद ढाई बजे केंद्रीय पेट्रोलियम एवं श्रम मंत्री रामेश्वर तेली बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तीन बजे तेली ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। इस दौरान श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत कर भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट नोडल अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजय सती आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love