May 26, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे देहरादून, सीएम ने किया स्वागत

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को रात पौने नौ बजे विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई अन्य भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद शाह सड़क मार्ग से राजधानी पहुंचे। शाह शुक्रवार को दून में आयोजित आईटीबीपी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाह का स्वागत करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ धन सिंह रावत, गणेश जोशी, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं और देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा आदि थे।

Loading

About The Author


Spread the love