कल विशेष पूजा और आरती के बाद सूतककाल के चलते बंद कर दिए गए थे कपाट, ब्रह्ममुहुर्त में शुद्धिकरण के बाद पूजा अर्चना शुरू हुई
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शनिवार को चंद्रग्रहण के बाद बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों में रविवार को सुबह शुद्धिकरण के बाद विधिवत पूजा अर्चना शुरू हो गई।
उधर, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी चंद्रग्रहण के बाद रविवार को विशेष पूजन के बाद नित्य पूजा शुरू हो गई, जबकि हरिद्वार में भी सूतक काल खत्म होने के बाद श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी में गंगा स्नान किया। श्रीबदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया, चंद्रग्रहण समाप्ति के बाद रविवार को प्रात: बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बदरी-केदार दर्शन को पहुंचे है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी प्रातः शुद्धिकरण के पश्चात मंदिर खोल दिया गया है। मनमोहन उनियाल ने बताया, इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन शुरू किए। मौसम ख़राब के बाद भी काफी संख्या में श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंच रहे हैं। उधर, ग्रहण काल समाप्त होने के बाद हरिद्वार की हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं ने सुबह गंगा में डुबकी लगाई और मंदिरों में दान और पूजा की।




![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश