May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

नेशनल हाईवे पर हाथियों की धमक से अफरातफरी

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के हरिद्वार-लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह चार हाथियों के आ धमकने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक साइकिल सवार को हाथियों ने दौड़ा लिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया।

इस दौरान लोगों के शोर मचाने से जहां हाथी अपने रास्ते चले गए, वहीं साइकिल सवार की भी जान बच सकी। मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह सवा सात बजे मिस्सरपुर के पास चार हाथियों के आने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक साइकिल सवार हाथियों के हमले से बालबाल बचा, लेकिन सड़क पर गिरने से उसको चोट लगी है।

हरिद्वार-लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर हाथियों के सड़क पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मिस्सरपुर की प्रधान पूजा चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य पंकज चौहान, राजेश सैनी, मनोज सैनी आदि ने बताया, मिस्सरपुर के आसपास बसी कालोनियों में दिन में ही हाथियों के आने से दहशत है। साथ ही खेतों में घुसकर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उधर, वन रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया, सूचना मिलने पर हाथियों को भगाने के लिए मौके पर वनकर्मी भेजे जाते हैं। बताया, बृहस्पतिवार की सुबह मिस्सरपुर के पद हरिद्वार-लक्सर राष्ट्रीय मार्ग से हाथियों के गुजरने की जानकारी मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है।

Loading

About The Author


Spread the love