May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पीएम का दौरा सीएम धामी के लिए आशीर्वाद : गौतम

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने पिथौरागढ़ में 12 और 13 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कहा, पीएम अपने संकल्प उतराखंड को आगामी दशक के श्रेष्ठ राज्य की दिशा में हो रहे कार्यों के अवलोकन और उन्हे आगे बढ़ा रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद देने आ रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पार्टी मुख्यालय शनिवार को पहुंचे गौतम ने मीडिया से बातचीत में कहा, मोदी आगामी दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के संकल्प की दिशा में हुए कामों को परखने और इस दिशा में सीएम धामी के कोशिशों पर आशीर्वाद देने आ रहे हैं।

प्रदेश प्रभारी ने धामी की प्रशंसा करते हुए कहा, जिस तरह वह पीएम के विजन के अनुरूप प्रयास कर रहे हैं, वह सराहनीय है। कहा, मोदी के स्वभाव में ही धार्मिक एवं सामरिक महत्व के स्थानों का दर्शन करना है, वहीं जनमानस उन्हे बहुत प्यार करता है और संरक्षक मानकर उन्हें सुनना चाहता है, जिसके तहत वह पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कहा, लोगों को दायित्वों का वितरण किया गया है और आगे अन्य नामों पर विचार किया जाएगा। कहा, मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भी पार्टी नेतृत्व विचार कर रहा है। राहुल की तुलना लंकेश से करने पर कांग्रेसी आपत्ति पर कहा, यह बहुत बड़ा मामला है। कहा, पहले लोगों को आपत्ति थी, जब किसी ने लालू को लंकेश कह दिया था। लंकेश बहुत ज्ञानी था और ऐसी तुलना रावण का अपमान है। ठीक इसी तरह की पीड़ा लंकेश को मानने वालों को भी होगी कि बुद्धिमान व्यक्ति की तुलना राहुल गांधी से की गई।

कहा, इस सबकी शुरुआत तो कांग्रेस नेताओं ने ही की थी। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने मोदी को बारह सिर वाला रावण बताया था और युवा मोर्चा अध्यक्ष ने रावण से तुलना की थी। ऐसे अनगिनत मौकों पर कांग्रेस नेताओं द्वारा मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की हैं।

उन्होंने दिल्ली शराब घोटाले की आंच केजरीवाल तक पहुंचने के सवाल पर कहा, इस पूरे भ्रष्टाचार के पैसों का बंटवारा तो केजरीवाल के घर पर हुआ था। उन्होंने स्वयं कोई विभाग नहीं लिया, लेकिन सहयोगी मंत्रियों से सब गड़बड़ घोटाला करवाया। केजरीवाल तो स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं

Loading

About The Author


Spread the love