April 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

In photo: Nishi Gupta

पीसीएस-जे के अंतिम परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी

Spread the love

यूपीपीएससी ने पीसीएस-जे परीक्षा-2022 का फाइनल परिणाम बुधवार को घोषित किया

कानपुर की निशि गुप्ता अव्वल, प्रयागराज नैनी के शिशिर द्वितीय और कासगंज की रश्मि तीसरे स्थान पर रहे

बेबाक दुनिया ब्यूरो

लखनऊ। न्यायिक सेवा में भी बेटियों ने अपना जलवा बिखेरते हुए सभी को गदगद कर दिया। न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की परीक्षा 2022 में बेटियों ने करीब 55 फीसदी पदों पर कब्जा जमाया।

उधर, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू खत्म होने के 48 घंटे के अंदर फाइनल परीक्षा परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड भी बनाया है। इसके अलावा आयोग ने भर्ती परीक्षा भी नौ महीने के अंदर पूरी कर एक रिकॉर्ड बनाया था। पीसीएस-जे परीक्षा में पहली बार प्रदेश के 60 जिलों के अभ्यर्थियों को आयोग ने प्रतिनिधित्व प्रदान किया है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बुधवार की शाम पीसीएस-जे का फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया, जिसमें बेटियों ने फिर अपना परचम लहराया। पीसीजी-जे की मेरिट के शीर्ष पांच में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी भी शामिल हैं।

पहले स्थान पर कानपुर की निशि गुप्ता रही, जबकि दूसरे स्थान पर प्रयागराज के शिशिर यादव और तीसरे पर कासगंज की रश्मि सिंह रहीं। वहीं, चौथे स्थान पर अनुसूचित जाति वर्ग के स्नेहिल कुंवर सिंह और पांचवें पर सुल्तानपुर की पिछड़ा वर्ग की जाह्नवी वर्मा रहीं।

फाइनल परीक्षा परिणाम में शीर्ष 10 में छह अभ्यर्थी और शीर्ष 20 में 15 बेटियों का चयन आयोग ने किया। प्रदेश में पीसीएस-जे के कुल 302 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। आयोग ने एक पद का परिणाम सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में दिए गए अंतरिम आदेश के चलते घोषित नहीं किया।

In Photo: Shishir Yadav

गौरतलब हो कि पीसीएस-जे के 303 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को कराई गई थी, जिसमें 50,837 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। 16 मार्च को प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 3,145 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया था।

मुख्य परीक्षा में 3,019 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग द्वारा एक अगस्त को घोषित मुख्य परीक्षा के परिणाम में 959 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। आयोग ने 16 अगस्त से 28 अगस्त तक 959 अभ्यर्थियों का इन्टरव्यू लिया और 48 घंटे के अंदर फाइनल परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया, जो कि एक रिकॉर्ड है।

Loading

About The Author


Spread the love