विभागीय मंत्री रेखा आर्या बोलीं, धनराशि भी हो गई आवंटित, जल्द ही जनता को होंगे समर्पित
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। केंद्र सरकार ने राज्य में 3,940 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की मंजूरी देते हुए भवनों के निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया, राज्य में जो नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिली है, इनके लिए धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
कहा, यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार को कई सौगातें मिल रही हैं। कहा, जो आंगनबाड़ी भवन वर्तमान में संचालित हैं, लेकिन नए केंद्रों की जरूरत भी पड़ रही थी। विभाग द्वारा नए केंद्रों के निर्माण के लिए पत्राचार किया गया था।
बताया, नए 3,940 केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति के साथ ही धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है। कहा, जल्द ही भवनों के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। कहा, पहाड़ी जिलों के लिए यह बड़ी सौगात है। बताया, प्रथम चरण में प्रति भवन के निर्माण के लिए दो लाख रुपये व दूसरे चरण में एक लाख 34 हजार 327 प्रति भवन के निर्माण हेतु धनराशि मंजूर की गई है।
इन जिलों में इतने केंद्रों का होगा निर्माण
अल्मोड़ा-330, बागेश्वर-140, चमोली-270, चंपावत -160, देहरादून-350, हरिद्वार-550, नैनीताल- 360, पौड़ी गढ़वाल-385, पिथौरागढ़- 320, रुद्रप्रयाग-120, टिहरी गढ़वाल-270, ऊधमसिंह नगर-500, उत्तरकाशी-185
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश