बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली/लखनऊ/देहरादून। महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व पूरे देश में चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत दिल्ली में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के फिटनेस एक्सपर्ट अंकित बैंयापुरिया के साथ एक पार्क में झाड़ू लगाई, वहीं देहरादून और लखनऊ में भी सफाई अभियान चलाया गया।
नई दिल्ली के एक पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के सोनीपत के अंकित के साथ झाड़ू लगाते हुए कचरा उठाया और देशवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने एक्स में एक वीडियो पोस्ट कर लोगों को साफ सफाई के लिए प्रेरित भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस एक्सपर्ट अंकित के साथ झाड़ू लगाते हुए देशवासियों को फिटनेस का भी मंत्र दिया।
उधर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए झाड़ू लगाई और प्रदेशवासियों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया।
वहीं, उत्तराखंड के राज्यपाल ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लेकर साफ सफाई की। उधर, पूरे देश के राज्यों की राजधानियों समेत शहरों और गांवों में भी स्वच्छता अभियान के तहत राजनीतिक दलों और सरकार के नुमाइंदों एवम सरकारी मुलाजिमों ने भी स्वच्छता अभियान चलाया।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश