April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोजाना डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Spread the love

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- रामलला के दर्शनों के लिए नहीं करना पड़ेगा किसी को इंतजार

बेबाक दुनिया डेस्क

लखनऊ। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर भी प्रदेश सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोजाना डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

गौरतलब हो कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर से बड़ी संख्या में लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसको लेकर भी तैयारी पूरी हो गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश-दुनिया के सनातन धर्मावलंबियों, अनुयायियों, श्रद्धालुओं को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद श्रीरामलला के दर्शन करने और नई अयोध्या को देखने का अवसर प्राप्त होगा।

कहा, प्रयास है कि श्रीराम मंदिर में रोजाना डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु दर्शन कर सकें और लोगों को ज्यादा समय तक इंतजार न करना पड़े। राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की चल और अचल विग्रह विराजमान हो गए हैं। 22 जनवरी को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही उस दिव्य और विराट मूर्ति के दर्शन हो सकेंगे।

Loading

About The Author


Spread the love