May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बदमाशों के लिए मित्र नहीं, काल पुलिस : अभिनव

Spread the love

बोले उत्तराखंड के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक, जेल से गैंग चलाने वालों से सख्ती से निपटेंगे

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने फिर दोहराया, आमजनता के लिए उत्तराखंड पुलिस मित्र पुलिस है, लेकिन बदमाशों के लिए पुलिस काल है।

धर्मनगरी के मेला नियंत्रण भवन में पुलिस अफसरों संग बैठक कर जहां जरूरी दिशा निर्देश दिए, वहीं पत्रकारों से भी रूबरू हुए। डीजीपी ने जेल में बैठ कर गैंग चलाने वाले और वहीं से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को खबरदार करते हुए कहा, ये सोच रहे हैं कि अंदर बैठ कर गैंग चलाते रहेंगे और कुछ नहीं होगा, तो ये दिमाग से निकाल दें। पुलिस इलाज करना अच्छी तरह से जानती है।

इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि थाने और कोतवाली समेत पुलिस अधिकारी के दफ्तर आने वाले फरियादियों के साथ अच्छे से पेश आएं और उनकी समस्याओं का फौरी हल भी करें, जिससे फरियादी संतुष्ट होकर जाए। उन्होंने साइबर और महिला अपराध के खिलाफ और बेहतर तरीके से कार्य करने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही अफसरों से गश्त पर भी पूरी तरह से निगाह रखने की हिदायत दी।

Loading

About The Author


Spread the love