May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बर्फबारी के बीच फिल्म अभिनेत्री जैकलिन ने किए बाबा केदार के दर्शन

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने सोमवार को बर्फबारी के बीच भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।

सोमवार को दोपहर बाद फिल्म अभिनेत्री जैकलिन हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचीं। जिस वक्त जैकलिन बाबा के दरबार पर पहुंचीं उस समय धाम में बर्फबारी हो रही थी। बर्फबारी के बीच ही उन्होंने बाबा के दर्शन किए। इस दौरान बाबा के दर्शन के बाद उन्होंने कहा, बाबा केदार के दर्शन से वह अभिभूत हैं।

इसके पूर्व जैकलिन का श्रीकेदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्वागत किया। समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने अभिनेत्री को भगवान केदार का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट की। इस मौके पर प्रदीप सेमवाल, संजय तिवारी, पुष्कर रावत, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love