बोले, आज का नया भारत पहले की सरकारों की डरी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा
मोदी ने चार हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। ये भारत का अमृतकाल है। देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग को सुविधा, सम्मान और समृद्धि से जोड़ने का काल है। आज का नया भारत पहले की सरकारों की इस डरी हुई सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है।

उपरोक्त बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कहा, हाल ही में देश ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का बहुत बड़ा फैसला लिया गया है। मुझे यहां की बहनों ने बहुत सारी चिट्ठियां भेजी हैं। कहा, आप सभी के आशीर्वाद से आज भारत विकास की नई बुलंदी की तरफ बढ़ रहा है।
पूरी दुनिया में भारत और भारतीयों का गौरवगान हो रहा है।
कहा, एक समय निराशा का माहौल पूरे देश में दिखता था।
तब हम हर मंदिर में जाकर यही कामना करते थे, कि भारत जल्द मुश्किलों से बाहर निकले। कहा, चुनौतियों से घिरी दुनिया में भारत की आवाज़ कितनी बुलंद है। कहा, अभी कुछ सप्ताह पहले ही जी-20 का इतना बड़ा आयोजन हुआ है। उसमें भी आपने देखा कि कैसे दुनिया ने हम भारतीयों का लोहा माना है।
लोगों से मुखातिब होते हुए कहा, आप बताइए, जब दुनिया भारत का गौरवगान करती है, तो आपको अच्छा लगता है या नहीं? जब भारत दुनिया को दिशा दिखाता है, तो आपको अच्छा लगता है या नहीं? ये सब किसने किया?
ये सब कुछ आपने किया है, इसका यश आप जनता जनार्दन को है।
मजबूत सरकार आपने बनाई तो देशहित में बड़े फैसले लिए
कहा, आपने स्थिर सरकार बनाई, मजबूत सरकार बनाई तो हमने भी लगातार देशहित में बड़े फैसले लिए। कहा, सुदूर पड़ाहों पर, देश के कोने-कोने में जो लोग रहते हैं, हमने उनकी भी चिंता की। कहा, इसलिए सिर्फ पांच वर्षों में ही देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। साढ़े 13 करोड़ लोग कौन हैं?
इनमें से बहुत सारे लोग आपकी तरह ही पहाड़ों में रहने वाले हैं। कहा, साढ़े 13 करोड़ लोग इस बात का उदाहरण हैं कि भारत अपनी गरीबी मिटा सकता है।
हर क्षेत्र और मैदान में लहरा रहा तिरंगा
कहा, आज हर क्षेत्र, मैदान में तिरंगा ऊंचे से ऊंचा लहरा रहा है। कहा, चंद्रयान वहां पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया।
भारत ने उस स्थान को शिव-शक्ति का नाम दिया है।
शिव और शक्ति के योग का क्या मतलब होता है, ये उत्तराखंड में साक्षात दिखता है। कहा,
स्पेस में ही नहीं, स्पोर्ट्स में भी भारत का दम आज दुनिया देख रही है।
हाल में एशियाई खेल समाप्त हुए, इसमें भारत ने इतिहास रचते हुए सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
पहली बार रिकॉर्ड 100 पदक हमारे खिलाड़ियों ने जीते
कहा, पहली बार खिलाड़ियों ने 100 से ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।
एशियन गेम्स में उत्तराखंड के भी आठ बेटे-बेटियां दम-खम दिखाने गए थे।
इनमें से हमारे लक्ष्य सेन की टीम ने भी मेडल जीता और वंदना कटारिया की हॉकी टीम ने भी मेडल देश को दिलाया है।
आज देवभूमि के इन खिलाड़ियों को फिर से अपनी बधाई देता हूं।
सरकार खिलाड़ियों की पूरी मदद कर रही : मोदी
कहा, भारत के खिलाड़ी देश-दुनिया में परचम लहराएं, इसके लिए सरकार खिलाड़ियों की पूरी मदद कर रही है। खाने-पीने से लेकर आधुनिक ट्रेनिंग तक सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। खिलाड़ियों को बहुत दूर नहीं जाना पड़े, इसके लिए सरकार जगह-जगह खेल के मैदान भी बनवा रही है। आज ही हल्द्वानी में हॉकी ग्राउंड और रुद्रपुर में वेलोड्रोम स्टेडियम का भी शिलान्यास हुआ है।
इसका लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलेगा।
वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी की
कहा, वन रैंक वन पेंशन की उनकी दशकों पुरानी मांग को हमारी ही सरकार ने पूरा किया है। अब तक वन रैंक-वन पेंशन के तहत 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा हमारी सरकार ने पूर्व सैनिकों को दिए हैं। कहा, भारत की पूरी सीमा पर आधुनिक सड़कें बना रहे हैं, सुरंगें बना रहे हैं, पुल भी बना रहे हैं। बीते 9 वर्ष में सिर्फ बॉर्डर एरियाज में ही 4200 किमी से ज्यादा लंबी सड़कें बनाई गई हैं। हमने बॉर्डर के किनारे करीब ढाई सौ बड़े पुल और 22 सुरंगें भी बनाई हैं।
कहा, हमारी सरकार, माताओं-बहनों की हर मुश्किल, हर असुविधा को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए हमारी सरकार ने गरीब बहनों को पक्का घर दिया। हमने बहनों-बेटियों को शौचालय बनाकर दिए, गैस कनेक्शन दिए, बैंक में खाता खुलवाया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश