38.5 टन राहत सामग्री में दवाएं और अन्य सामान भारतीय वायुसेना के सी-17 से मिस्र पहुंची
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। इस्राइल और हमास के बीच छिड़े युद्ध के दौरान फलस्तीन में खाने पीने के सामान समेत दवाओं दावों का टोटा होने के बाद भारत ने भी फलस्तीन के लिए मानवी मदद के रूप में 38.5 टन राहत सामग्री वायुसेना के विमान सी 17 रविवार को भेजी।
भारतीय वायुसेना का विमान राहत सामग्री लेकर रविवार की शाम मिस्र की राजधानी काहिरा भी पहुंच गया। मिस्र से ट्रकों के जरिए राहत सामग्री गाजा रेड क्रॉस के जरिए गाजा पहुंचेगी। यह राहत सामग्री ट्रक के जरिए राफा सीमा के रास्ते से पहुंचाई जाएगी। रविवार को गाजियाबाद के हिंडन एयरवेज से सुबह 8:00 बजे सी 17 परिवहन विमान आपदा सामग्री लेकर रवाना हुआ और शाम को मिस्र की राजधानी पहुंच गया।
बताया जाता है कि राहत सामग्री में 6.5 टन चिकित्सा सहायता भी है, जिसमें जीवन रक्षक दवाओं समेत सर्जिकल सामान और अन्य चीज भी हैं। इस बात की पुष्टि भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी की है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश