सोमवार को सुबह 8.35 बजे लगे हल्के झटके, लोग दहशत में आए
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तरकाशी की धरती सोमवार को सुबह फिर भूकंप के झटकों से हिल उठी। वैसे तो भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 3 मापी गई है, लेकिन लोग दहशत में जरूर आ गए।
उत्तरकाशी के जिला आपदा केंद्र से मिली सूचना के अनुसार, सोमवार को सुबह आठ बजकर 35 मिनट 54 सेकंड पर जिला मुख्यालय में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में फिर एक बार दहशत जरूर फैल गई है।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश से सटे जिले के मोरी तहसील के जंगल में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। वर्ष 1991 में जिले में आए विनाशकारी भूकंप के बाद से अब तक यहां पर 70 बार से अधिक भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 29 अगस्त को भी 2.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। इसके बाद भी भूकंप के झटके आ चुके हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश