30 कमरों के होटल में 14 कमरे पूरी तरह जले, फायर ब्रिगेड ने 5 घंटे में बुझाई आग
दो मंजिला होटल में आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है फायर विभाग
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। किसी समय एशिया के सबसे बड़े वुडन फ्लोर के रूप में विख्यात करीब 30 कमरों वाले रिंक होटल में रविवार को तड़के साढ़े चार बजे भीषण आग लगने से 14 कमरे जलकर राख हो गए। होटल के बाहर खड़ी दो गाड़ियां भी जल गईं।

होटल मालिक को खिड़की तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड ने करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। घटना के समय होटल में होटल का स्टाफ और मालिक मौजूद थे। दो मंजिला होटल के कमरे में लगी आग से 12 कमरे और दो किचन व स्टोर रूम जलकर राख हो गया।

मसूरी के कुलड़ी स्थित कैमल बैक रोड़ के रिंक होटल में रविवार को तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया, इस दौरान फायर कर्मियों को करीब पांच घंटे लग गए और आग पर करीब सुबह साढ़े नौ बजे पूरी तरह से काबू पाया जा सका। होटल की आग बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।

उधर, पुलिस के मुताबिक, सिटी कंट्रोल रूम को होटल में आग लगने की सूचना जैसे ही मिली, तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद मसूरी थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और आग बुझानी शुरू की। पुलिस के मुताबिक, आग लगने की सूचना भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) को भी दी गई, इसके बाद आईटीबीपी की टीम भी पहुंच गई और आग बुझाने में मदद किया।

बताया, आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया, आग की चपेट में आने से होटल के नीचे खड़े दो वाहन भी जल गए हैं। पुलिस के मुताबिक, होटल में आग शॉर्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है, क्योंकि होटल पूरा लकड़ी का बना है। बताया, हादसे के समय होटल में कोई भी पर्यटक नहीं था।

बताया, होटल में फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा था, इसलिए कोई पर्यटक वहां पर ठहरा नहीं था।आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है, वहीं आग से हुए नुकसान का फायर ब्रिगेड आकलन कर रहा है फिर भी लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।

होटल का निर्माण 1860 में हुआ था
रविवार को तड़के द रिंक होटल में लगी आग से जहां सब कुछ राख हो गया, वहीं इस होटल का निर्माण 1890 में किया गया था। इस होटल को चार्ल्स विल्सन ने 1894 में खरीदा था। इस बाबत मसूरी के विख्यात इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने बताया, इसी में 1950 और 60 के दशक में दारा सिंह ने कुश्ती जीती थी। ऑल इंडिया ओपन स्केटिंग प्रतियोगिता भी होटल के रिंक हॉल में हुई थी।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश