बोले, राजधानी में महिला को बंधक बना महिला से लाखों से लूट बेहद गंभीर
कहा, जब राजधानी का ये हाल है तो प्रदेश के अन्य जगह का क्या हाल होगा
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य कि बदहाल कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए प्रदेश की धामी सरकार को बुधवार को निशाने पर लिया।
कहा, मंगलवार की रात दून में एक महिला को बंधक बनाकर साढ़े सात लाख की लूट गंभीर विषय है। कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया, उत्तराखंड पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। कहा, राज्य में रोजाना आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। कहा, प्रदेश में अधिकांश काम गुजरात की कंपनी को दिए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि करार होने के बाद इन्वेस्टर्स समिट की अब क्या जरूरत है।
आरोप लगाया, उत्तराखंड में बेरोजगारी की दर दोगुनी हो गई है। तत्कालीन त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में सात लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, डेंगू से इस समय पूरे प्रदेश की बुरी स्थिति है और लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार इन्वेस्टर समिट में ही विजी है।
आरोप लगाया, सरकार डेंगू के आंकड़े छिपाने का भी काम कर रही है। उन्होंने ऋषिकेश एम्स में बाहर से हुई 600 नियुक्ति पर स्वास्थ्य मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा, मशीन खरीद में जमकर घोटाला हुआ है। कहा, हरिद्वार के बेलड़ा गांव प्रकरण में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया, एससी/एसटी नियम के तहत अभी तक बेलड़ा प्रकरण में पीड़ित को मुआवजा तक नहीं मिला है। इस मौके पर संगठन उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री आदि भी मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश