बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। श्रीगोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज धर्मपुर में नवीन शिक्षा नीति के तहत स्किल डेवलपमेंट को लेकर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग में गणित विषय की क्रिएटिव मॉडल एक्टिविटी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विद्यार्थियों द्वारा गणित विषय से संबंधित कई मॉडल बनाकर प्रर्दशनी के माध्यम से अपने क्रियाकलाप का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने मॉडलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।



![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश