मोबाइल पर मैसेज आने पर परिजनों में हड़कंप, पुलिस से की शिकायत
बेबाक दुनिया ब्यूरो
फतेहपुर। जिले में क्रेडिट कार्ड के जरिए एक शख्स के 97 हजार रुपये ठग लिए। टप्पेबाजी की इस घटना से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी शकुन्तला देवी के नाम स्टेट बैंक की चौडगरा शाखा में खाता है। बैंक के ही एक कर्मचारी ने चार वर्ष पूर्व कार्ड उनके पुत्र ब्रजेंद्र को दिया था। पुलिस के मुताबिक, उस समय उसने कार्ड लेने से मना किया था।
लेकिन, कर्मचारी के जोर डालने पर उसने ले लिया था। शकुंतला के बेटे बृजेंद्र ने बताया, कार्ड से कोई खरीदारी नहीं की गई। उसने आरोप लगाया कि मामले में बैंक कर्मचारी का ही हाथ है।
पहला ट्रांजेक्शन एक अगस्त को मुंबई से 15000 रुपये का, दूसरा चार अगस्त को गुड़गांव से 20000 का और तीसरा भी चार अगस्त को 62000 रुपये मुंबई से खरीदारी की गई, लेकिन मोबाइल पर केवल 620000 का ही मैसेज 26 अगस्त को आया।
शकुन्तला देवी अपने पुत्र के साथ बैंक पहुंची और बैंक से जानकारी के बाद 28 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश