बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का दौरा कर जानकारियां हासिल की।
राज्यपाल ने संग्रहालय में कार्टोग्राफी का इतिहास, जुड़े उपकरणों, महान भारतीय सर्वेक्षकों और द ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे की जानकारी ली। कहा, संग्रहालय लोगों को सर जॉर्ज एवरेस्ट द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराएगा। साथ ही सर्वेयर नैन सिंह रावत और राधानाथ सिकदर द्वारा सीमित साधनों में किए गए कार्यों को जिस तरह से दर्शाया गया है, वह लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

कहा, म्यूजियम में नई टेक्नोलॉजी और एआई का उपयोग करना इसे विशेष बनाता है। कहा, सुरम्य शहर मसूरी आने वाले पर्यटकों को एक बार विश्व स्तरीय संग्रहालय को अवश्य देखना चाहिए। उन्होंने संग्रहालय बनाने वाले लोगों की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं। गौरतलब हो कि संग्रहालय महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर और नैन सिंह रावत को समर्पित है। 1832 में बने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस को संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश