May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

राज्यपाल ने टीबी सील का किया अनावरण

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में बुधवार को टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के टीबी के प्रति जागरूकता अभियान टीबी सील का अनावरण करते हुए सवा लाख रुपये देने की घोषणा की।

टीबी रोग के प्रति जनजागरूकता अभियान के तहत टीबी सील का अनावरण किया जाता है, जिसका मूल्य पांच रुपये है। इससे मिली राशि का उपयोग टीबी रोग के प्रति जनजागरूकता अभियान में संस्था द्वारा खर्च किया जाता है। एसोसिएशन 2008 से राज्य में क्षय रोग के प्रति दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा, प्रदेश ने 2024 तक पर उत्तराखंड को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में जागरूकता के साथ-साथ लोगों के सहयोग की जरूरत है। लोगों को टीबी के शुरुआती लक्षणों की पहचान के लिए जागरूक करना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में टीबी का इलाज किया जाए तो रोगी पूरी तरह से ठीक हो जाता है।

कहा, सभी विश्वविद्यालय जनजागरूकता अभियान में पूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा संचालित कई कार्यों की जानकारी ली और सराहना की। इस मौके पर महासचिव पूनम किमोठी, अध्यक्ष देव सिंह जंगपांगी, कोषाध्यक्ष जीडी चौकियाल, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. महावीर सिंह आदि भी मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love