कनखल थाने के सिपाही को देहरादून की विजिलेंस ने पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। राजधानी देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने रविवार को कनखल थाने के सिपाही पप्पू कश्यप को पीड़ित से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
सिपाही की गिरफ्तारी की सूचना से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस के मुताबिक, फिलहाल सिपाही से गहन पूछताछ की जा रही है। बताया, कनखल क्षेत्र में पिछले दिनों दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ एक दूसरे के मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया, दोनों पक्षों के दो लोगों से सिपाही पप्पू कश्यप ने पैसे ले लिए थे, जबकि पांच लोगों से पांच हजार रुपये की मांग की गई थी।
बताया, इस बात की शिकायत पीड़ितों ने की थी। बताया, शिकायत के बाद टीम ने जांच की तो मामला सही मिला। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने सिपाही को रविवार को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश