नीदरलैंड को 309 रन से हराया, ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा विश्वकप का सबसे तेज सैकड़ा
बेबाक दुनिया ब्यूरो
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को विश्वकप एक दिवसीय क्रिकेट मैच में इतिहास रचते हुए नीदरलैंड को 309 हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की यह जीत विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने विश्वकप का सबसे तेज तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने 40 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा किया। उन्होंने 44 गेंद खेलकर 106 रन बनाए। वहीं, डेविड वार्नर ने भी शतक जड़ा। वार्नर ने 93 गेंद में 104 रन बनाएं। इससे पूर्व ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 399 रन बनाए।
ग्लेन मैक्सवेल ने शतकीय पारी के दौरान नौ चौके और आठ छक्के लगाए, जबकि डेविड वार्नर ने भी 11 चौके और तीन छक्के जड़े। ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की पूरी टीम 21 ओवर में 90 रन बनाकर ढेर हो गई। नीदरलैंड का 28 रन पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद उसके सभी बल्लेबाज आते गए और पवेलियन लौटते गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्पिनर एडम जांपा ने चार विकेट हासिल किए।
नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन विक्रमजीत ने 25 और तेजा ने 14 बनाए। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज और शतकवीर ग्लेन मैक्सवेल को उनके तूफानी शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश