बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भाजपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी से नई दिल्ली स्थित आवास पर भेंटकर कोटद्वार और दिल्ली के बीच नई ट्रेन चलवाने पर आभार जताया।
खंडूड़ी ने कोटद्वार और नई दिल्ली के बीच सुगम रेल यात्रा हेतु स्वीकृति दिलाने पर बलूनी का धन्यवाद भी व्यक्त किया। इस दौरान विस अध्यक्ष ने बलूनी को राजा भरत बाल्यकाल का चित्र भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश