बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। सात दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (सेनि) उप निदेशक कर्नल एमएस जोधा (सेनि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया।


इस मौके मुख्यमंत्री धामी ने कहा, देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हम सभी को गर्व है। कहा, सशस्त्र सेना झंडा दिवस का यह मौका राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं के लिए स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के नागरिकों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए योगदान देने की भी अपील की है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश