May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

संतों संग बागेश्वरधाम बाबा ने किए बदरी-केदार के दर्शन

Spread the love

बाबा के धाम सपरिवार मत्था टेकने पहुंचे केंद्रीय संचार राज्य मंत्री भी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रविवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में दर्शनों के लिए पहुंचने वालों में संत-महात्मा संग केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। राजधानी देहरादून में शनिवार रात दरबार लगाने के बाद बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री संतों की टोली के साथ बदरी-केदार के दर्शन किए।

बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री रविवार सुबह 11 बजे आचार्य महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा कैलाशानंद गिरी महाराज, परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि, संत राधे बाबा और यूपी के पूर्व विधायक संगीत सोम के साथ केदारनाथ धाम बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंचे और मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर पूजा पाठ किया। इस दौरान श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत करते हुए बाबा का प्रसाद भेंट किया।

केदारनाथ धाम के बाद बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री दोपहर एक बजे बदरीनाथ धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे और मंदिर के अंदर वेदपाठ कर पूजा अर्चना संपन्न की। उनके साथ संतगण भी थे, जिन्होंने भी भगवान के दर्शन किए। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया, संतों ने सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया की कामना की।

उधर, सुबह नौ बजे केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देव सिंह चौहान सपरिवार केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। यहां से केंद्रीय मंत्री सुबह 11.30 बजे भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे और दर्शन किए। यहां केंद्रीय मंत्री ने मास्टर प्लान के कार्यों के बाबत जानकारी ली। वहीं, यूपी के गोरखपुर के बासगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान भी बदरीविशाल के दर्शनों के लिए धाम पहुंचे।

उधर, बदरीनाथ मंदिर की छत को स्वर्ण मंडित करने वाले गुप्ता बंधु भी दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस मौके पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बदरीनाथ में सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने केदारनाथ पहुंचे सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवलिंग, आचार्य ओंकार शुक्ला, प्रदीप सेमवाल आदि मौजूद रहे।

बदरीनाथ में रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, उपजिलाधिकारी जोशीमठ/बीकेटीसी डिप्टी सीईओ कुमकुम जोशी, तहसीलदार रवि शाह, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love