लालढांग के पास शुक्रवार को सुबह कोटावाली नदी को पार करते समय तेज बहाव में फंसी
पुलिस ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी 53 यात्रियों को सुरक्षित निकाला
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार के पास शुक्रवार को सुबह एक बड़ा हादसा उस समय होते-होते बच गया, जब नेपाल से हरिद्वार आ रही 53 सवारियों से भरी वॉल्वो बस सड़क पार करते समय नदी के तेज बहाव में फंस गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को नेपाल के नेपालगंज से हरिद्वार आ रही नेपाल-भारत मैत्री सेवा बस सुबह 5.30 बजे चिड़ियापुर के पास कोटावाली नदी को पार कर रही थी, अभी बस बीच सड़क के पास ही पहुंचने वाली थी कि अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और बस नदी की धारा में फंस गई। नदी के तेज बहाव में बस के फंसने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने श्यामपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और सूचना एसडीआरएफ को देकर मौके पर बुलवाया। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रस्से के सहारे बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू अभियान चल ही रहा था कि पानी का बहाव और तेज हो गया, जिस पर बचाव टीम ने कुछ यात्रियों को रस्सियों के सहारे पुल के पिलर में चढ़ाकर सुरक्षित बाहर निकाला। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद सभी यात्रियों को सकुशल निकाल लिया गया। पुलिस के मुताबिक, बस में 53 यात्री सवार थे।
Image/Video Source:Police
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश