राजधानी से सटे विकासनगर के जौनसार बावर क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक साधुवेष में हिंदुओं के घरों में मांग रहे भिक्षा
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। यूपी-हरियाणा के एक समुदाय विशेष के युवक छद्म वेश धारण कर हिंदू साधु बनकर जौनसार बावर क्षेत्र में हिंदू घरों में भिक्षा लेने पहुंच रहे हैं। हाल ही में हिंदू संगठन रुद्रसेना ने करीब 20 मुस्लिम युवकों को पकड़ा है।
लोगों का आरोप है कि यही कट्टरपंथी युवक पहाड़ों में जाकर हिंदू महिलाओं को बरगलाकर उनके घरों में अपने धार्मिक स्थल बनवाने के लिए कहते हैं। जौनसार बावर क्षेत्र हिमाचल से लगा जनजाति क्षेत्र है। पिछले कुछ माह से यहां साधु छद्म वेश में समुदाय विशेष के युवकों के आने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।
हिंदू संगठन रुद्र सेना ने दो दिन पहले हनौल क्षेत्र में साधु वेश में एक समुदाय विशेष के युवक को पकड़ा। आधार कार्ड की जब जांच की गई तो उसका नाम खुशबीन पुत्र तुफैल निवासी ताज़ीवाला, यमुनानगर हरियाणा था। रुद्र सेना के संयोजक राकेश तोमर उत्तराखंडी के मुताबिक, पिछले तीन माह में खुशबीन 20वां युवक है, जो जौनसार बावर क्षेत्र में साधु वेश में पकड़ा गया है।
आरोप लगाया, एकांत घरों में रह रही महिलाओं से ठगी करने के साथ उन्हे बरगलाते हैं। उत्तराखंडी बताते हैं कि हाल ही में हिंदू घरों में अवैध धार्मिक स्थल बनाने के षड्यंत्र भी सामने आए हैं। कहा, ये देवभूमि उत्तराखंड के सनातन स्वरूप को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा, किसी अनजान व्यक्ति को गांव में प्रवेश नहीं लेने दें।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश